1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी को बड़ा झटका, कंपनी के शेयर में आई तेजी से गिरावट

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी को बड़ा झटका, कंपनी के शेयर में आई तेजी से गिरावट

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अडाणसी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। उधर, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) भी अडाणी सूमह पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अडाणसी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। उधर, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) भी अडाणी सूमह पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दिए हैं।

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

दरअसल, डीआरआई और सेबी अडाणी समूह की कुछ कंपनियों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, इनके बीच अडाणी समूह ने अहमदाबाद में बयान जारी कर कहा कि उसे हाल में सेबी की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है।

वहीं, डीआरआई के कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें पांच साल पहले इसका जवाब दिया जा चुका है। उधर, गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही अडाणी की छह में से तीन कंपनियों में लोअर सर्किट लग गया और कारोबार के कुछ मिनटों बाद ही उनकी एक और कंपनी ने लोअर सर्किट का स्तर छुआ। अन्य दो कंपनियों में भी गिरावट जारी रही। अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी टोटल गैस लिमिटेड, अडाणी ग्रीन और अडाणी पावर के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

 

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...