1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Legislative Assembly elections से पहले BJP को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Uttarakhand Legislative Assembly elections से पहले BJP को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे सहित थामा कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव (Uttarakhand Legislative Assembly elections ) से पहले सोमवार को भाजपा को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Congress national spokesperson Randeep Surjewala) और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव  (Uttarakhand State in-charge Devendra Yadav) की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में इसकी सोमवार को घोषणा हो सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव (Uttarakhand Legislative Assembly elections ) से पहले सोमवार को भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Congress national spokesperson Randeep Surjewala) और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव  (Uttarakhand State in-charge Devendra Yadav) की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Party state president Ganesh Godiyal) और पूर्व सीएम हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

पढ़ें :- Akhilesh Yadav Nomination : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन

यशपाल आर्य बाजपुर (Yashpal Arya Bajpur ) और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक (Sanjeev Arya MLA from Nainital seat) हैं। यशपाल आर्य (Yashpal Arya) वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास छह विभाग हैं। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल हैं।

2007 में यशपाल ने ज्वॉइन की थी भाजपा

यशपाल आर्य (Yashpal Arya) और संजीव आर्य (Sanjeev Arya ) ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य (Yashpal Arya)  पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट (Khatima Sitarganj seat) से विधायक बने थे। वह पहले भी काफी समय तक कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में भी रहे हैं।

दो कांग्रेसी व एक निदर्लयी भाजपा में हुए हैं शामिल

पढ़ें :- NCP-SCP Manifesto : शरद पवार ने नौकरी से लेकर महिला आरक्षण का किया एलान, जानें और क्या कुछ है

इससे पहले कांग्रेस विधायक राजकुमार व प्रीतम सिंह पंवार और निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थामा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पुराने कांग्रेसियों के दम पर ही चल रही है। धामी कैबिनेट में कांग्रेस से आयात किए गए नेता बहुतायत में हैं। अगर मुख्यमंत्री का यह कहना कि कांग्रेस (Congress)  में लीडरशीप की कमी है, तो उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि वह चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस (Congress) की ओर ही नजर क्यों बनाए रखते हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कहा कि भाजपा सरकार की कैबिनेट में तमाम पुराने कांग्रेसी हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि लीडरशीप की कमी कांग्रेस में नहीं भाजपा में है। कांग्रेस के नेताओं को आयात करके उन्होंने सरकार बनाई और आज भी उनकी कैबिनेट कांग्रेस से आयात किए गए नेताओं के दम पर चल रही है। गोदियाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा यूथ की बात करती है, जबकि उसके लिए कोई रोजगार नहीं है।

दूसरी तरफ भाजपा किसानों की बात करती है तो उधर उनकी हत्याएं हो रही हैं। तीसरी तरफ अच्छे दिनों की बात करती है, तो प्रदेश का आम आदमी तमाम तरह की समस्याओं से त्रस्त है। महंगाई सातवें आसमान पर है, पेट्रोल-डीजल के दाम सौ रुपये के पार हो गए। राशन, दालों और खाद्य तेलों के दाम आम आदमी की जेब से बाहर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

 

पढ़ें :- BSP सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-ऐसी दाग़दार विरासत से मुक्ति मुश्किल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...