1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा को फिर लगा बड़ा झटका: अम्बिका चौधरी ने छोड़ी पार्टी, सपा में हुए शामिल

बसपा को फिर लगा बड़ा झटका: अम्बिका चौधरी ने छोड़ी पार्टी, सपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही राजनीतिक पार्टियों में उथल—पुथल मची हुई है। इस सियासी पारी में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लग रहा है। एक के बाद एक दिग्गज नेता उनकी पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। बसपा के दिग्गज नेता रहे अम्बिका चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बसपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही राजनीतिक पार्टियों में उथल—पुथल मची हुई है। इस सियासी पारी में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लग रहा है। एक के बाद एक दिग्गज नेता उनकी पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। बसपा के दिग्गज नेता रहे अम्बिका चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बसपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

दरअसल, अम्बिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी को सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित होते ही उन्होंने ये कदम उठाया है। समाजवादी पार्टी ने बसपा को एक और झटका दिया है। पूर्वांचल के दमदार नेताओं में शामिल वरिष्ठ नेता अम्बिका चौधरी ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है।

मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीब माने जाने वाले अम्बिका चौधरी 2017 का विधानसभा और 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़े थे। दोनों में उन्होंने हार झेली। समाजवादी पार्टी ने अम्बिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी को बलिया से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

आनंद चौधरी ने बलिया में जिला पंचायत सदस्य पद पर बसपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड नम्बर 45 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बेटे के चुनाव जीतने के बाद से ही अम्बिका चौधरी से सुर बदलने लगे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।

बेटे के सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अम्बिका चौधरी ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के पाद अपना इस्तीफा भेज दिया। माना जा रहा है कि अम्बिका चौधरी की जल्द फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी हो जाएगी।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...