1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका : MCD चुनाव में जीतने वाले दो पार्षद AAP में शामिल

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका : MCD चुनाव में जीतने वाले दो पार्षद AAP में शामिल

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) के नतीजे आने के शुक्रवार को तीसरे दिन ही कांग्रेस (Congress) को सबसे बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) जॉइन कर ली है। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी (Delhi Congress Vice President Ali Mehdi) के अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद नाजिया ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) जॉइन कर ली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) के नतीजे आने के शुक्रवार को तीसरे दिन ही कांग्रेस (Congress) को सबसे बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) जॉइन कर ली है। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी (Delhi Congress Vice President Ali Mehdi) के अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद नाजिया ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) जॉइन कर ली है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक (Municipal Corporation in-charge of AAP Durgesh Pathak) ने दोनों कांग्रेस पार्षदों (Congress Councillors) और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने एमसीडी का चुनाव (MCD Elections) जीता है। AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है। कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। अब कांग्रेस के दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है। ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे। मुस्तफाबाद विधानसभा (Mustafabad Assembly) से कांग्रेस ने 2 वार्ड जीते थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...