1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खतौली उपचुनाव से पहले जयंत चौधरी बड़ा झटका, RLD के कई नेता BJP में शामिल

खतौली उपचुनाव से पहले जयंत चौधरी बड़ा झटका, RLD के कई नेता BJP में शामिल

उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वोटिंग से पहले भाजपा ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, रालोद के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की उयस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Khatauli by-election 2022: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वोटिंग से पहले भाजपा ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, रालोद के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की उयस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

बताया जा रहा है कि, रालोद से पूर्व विधायक रहे सुदेश वर्मा, रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुराने नेता चौधरी यशवीर सिंह समेत दर्जनों लोगों ने रविवार को BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यशवीर सिंह को मेरठ सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि, खतौली विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा और रालोद को ये बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

पांच दिसंबर को होगी वोटिंग
खतौली उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...