1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Breaking: 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, जानिए किस सीट पर उतरने का किया ऐलान

Big Breaking: 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, जानिए किस सीट पर उतरने का किया ऐलान

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। हालांकि, पार्टी तय करेगी क्या करना है। मालूम हो कि डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big Breaking: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ये ऐलान लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वो 2024 में कन्नौज (kannauj) से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ये बातें एक सवाल पर कहीं। उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा…।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

चुनावी तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। हालांकि, पार्टी तय करेगी क्या करना है। मालूम हो कि डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं।

इस पर डिंपल यादव मैनपुरी उपचुनाव में उतरी हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें यहां से प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव के लिए अखिलेश, शिवपाल समेत समाजवादी पार्टी के 40 नेता चुनाव प्रचार में लगाए गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...