1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Breaking Lucknow: अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सचिवालय में खुद को मारी गोली

Big Breaking Lucknow: अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने सचिवालय में खुद को मारी गोली

Big News Lucknow: राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर आ रही है। अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे (ACS Rajnish Dubey) के निजी सचिव विशम्भर दायल (Vishambhar Dayal) ने सचिवालय में खुद को गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में निजी सचिव को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big News Lucknow: राजधानी लखनऊ से इस समय बड़ी खबर आ रही है। अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे (ACS Rajnish Dubey) के निजी सचिव विशम्भर दायल (Vishambhar Dayal) ने सचिवालय में खुद को गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में निजी सचिव को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से निजी सचिव को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें :- फरेंदा:डीआरएम को दुकानदारों ने सुनाई पीड़ा,सौंपा मांग पत्र

हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि, अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को क्यों गोली मारी और वह छुट्टी के दिन सचिवालय क्या करने गए थे? वहीं, इस घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के डॉ रजनीश दुबे (ACS Rajnish Dubey) अपर मुख्य सचिव हैं। सचिवालय के बापू भवन के आठवें फ्लोर पर इनका कार्यालय बना हुआ है।

अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव विशम्भर दयाल (Vishambhar Dayal) जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन भी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ  हालात में उनको उन्हें सिविल अस्पताल (civil hospital) में लाया गया, जहां से निजी सचिव को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिरी विशम्भर दयाल (Vishambhar Dayal)  ने खुद को क्यों गोली मारी हैं? हालांकि, पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी के करीब रिवाल्वर पड़ा मला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...