HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Breaking TET Paper: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, छात्रों को नहीं देना होगा वापस गंतव्य तक जानें के लिए बस किराया

Big Breaking TET Paper: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, छात्रों को नहीं देना होगा वापस गंतव्य तक जानें के लिए बस किराया

रविवार को उत्तरप्रदेश में टीईटी की परिक्षा आयोजित थी। जो पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के बाद दूर शहरों से अलग अलग सेंटरों पर परिक्षा देने आये छात्रों को सरकार ने बड़ी अर्थिक राहत देने का फैसला किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Big Breaking TET Paper: रविवार को उत्तरप्रदेश में टीईटी(TET) की परिक्षा आयोजित थी। जो पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के बाद दूर शहरों से अलग अलग सेंटरों पर परिक्षा देने आये छात्रों को सरकार ने बड़ी अर्थिक राहत देने का फैसला किया है।

पढ़ें :- Meerut News: बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव

एडीजी लॉ एंड आर्डर(ADG Law and Order) प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि छात्रों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए यूपी परिवहन निगम की बसों में कोई किराया नहीं देना होगा। इसके लिए उन्हें अपना प्रवेश पत्र ही दिखाना होगा। मीडिया रिपोर्ट(Media Reports) की माने तो पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर ​उत्तर UP TET का पेपर वायरल हुआ है।

वहीं, इस मामले में विभिन्न जिलों से 23 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार(Prashant Kumar) ने कहा कि, लखनऊ से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी संलिप्त होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी ने बताया कि यूपी के अलावा बिहार के भी संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही कहा कि इस परीक्षा(Exam) को दोबारा एक महीने बाद कराई जाएगी। बता दें कि, यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा दो पालियों में 2554 केंद्रों पर 28 नवंबर को प्रस्तावित थी। पहली में 12,91,628 और दूसरी पाली में 8,73,553 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

पढ़ें :- सावधान हो जाइए लखनऊवासी: बीमारी परोस रहे शहर के ये फेमस रेस्टोरेंट, खाद्य सुरक्षा की जांच में कई रेस्तरां फेल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...