1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Big Breaking: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, UP चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Big Breaking: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, UP चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड से इस समय सबबे बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड से इस समय सबसे बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं।

पढ़ें :- Viral Video: दो रुपए के बिस्किट के लिए मासूम के हाथ, पैरों को रस्सी से जकड़ कर खंबे में बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

बताया ये भी जा रहा है कि वो यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। बता दें कि, राज्यपाल के तौर पर बेबीरानी मौर्य का 26 अगस्त को तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। वहीं, दो दिनों पूर्व उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके इस्तीफे की चर्चाएं थीं।

बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि, तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...