1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बड़ा फैसला : इस राज्य में 30 मई तक लगा संपूर्ण लॉकडाउन, इन्हें मिली छूट

बड़ा फैसला : इस राज्य में 30 मई तक लगा संपूर्ण लॉकडाउन, इन्हें मिली छूट

देश में कोरोना महामारी की दूसरी दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते एक बड़ा फैसला लिया है। बंगाल में 16 मई से 30 मई तक राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया  है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। देश में कोरोना महामारी की दूसरी दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते एक बड़ा फैसला लिया है। बंगाल में 16 मई से 30 मई तक राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया  है।

पढ़ें :- West Bengal Voting LIVE : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर मारपीट; TMC ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

इस लॉकडाउन का ऐलान राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने शनिवार को किया है। खास बात है कि राज्य में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़त दर्ज की गई थी।

सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन की पाबंदियां 16 मई को सुबह 6 बजे से 30 मई शाम 6 बजे तक जारी रहेंगी। इस दौरान राज्य में स्कूल कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी शासकीय और निजी संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। 15 दिनों के लिए सरकार ने सभी राजनीतिक, प्रशासनिक, धार्मिक और सभी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

दुकानें और बाजार खुलने का समय तय

बंगाल में लॉकडाउन के दौरान सुबह दुकानें और बाजारों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलने की ही अनुमति है. सरकार ने परिवहन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, सभी इंटर स्टेट बस, लोकल रेल मेट्रो और फेरी सर्विस बंद रहेंगी। इनके अलावा ट्रक और माल लादने वाले सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सरकार ने यहां भी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी है।

पढ़ें :- Murshidabad Ram Navami Clashes : मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हुई हिंसा, शोभायात्रा में धमाका और पथराव...

शादी में 50 लोगों की छूट

लॉकडाउन के दौरान सभी उद्योग और कारखाने बंद रहेंगे। चाय बगानों को कर्मचारियों की 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन की इजाजत दी गई है। वहीं, जूट मिल केवल 30 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करेंगे। राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। सरकार ने शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है। इस दौरान जिम, स्पा, शॉपिंग मॉल और सिनेमाघर पूरी तरह बंद रहेंगे।

इन्हें मिली छूट

राज्य में आपातकालीन सेवाएं और मीडिया कार्य जारी रहेगा. मेडिकल स्टोर, ऑप्टिकल शोरूम और एटीएम बंद नहीं किए जाएंगे। पेट्रोल पंप्स को भी खोलने का फैसला लिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट्स से आपातकालीन स्थिति में सफर कर रहे यात्रियों और फैरी के यात्रियों के परिवहन की छूट होगी।

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.23 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 3,890 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा 3,53,299 लोग इस वायरस को हराकर अपने घर वापस लौटे हैं। अब तक देश में 2.66 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

पढ़ें :- बीजेपी में जाते ही बेदाग हो गए ये भ्रष्टाचारी, अब तक शामिल 25 विपक्षी नेताओं में से 23 को मिली राहत!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...