1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

खरीफ की फसलों के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस कदम से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए धान के MSP को 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ही खरीफ की अन्य फसलों की एमएसपी भी बढ़ाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। खरीफ की फसलों के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस कदम से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए धान के MSP को 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ही खरीफ की अन्य फसलों की एमएसपी भी बढ़ाई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि बुवाई के समय एमएसपी की जानकारी होने पर किसानों का मनोबल बढ़ता है। इसके साथ ही उन्हें फसल के दाम भी अच्छे मिलते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इस बार खरीफ की सभी 14 फसलों और उनकी वैरायटीज सहित 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि तिल के दाम में 523 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपये, सूरजमुखी पर 358 रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली पर 300 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि, खरीफ की फसल के अंतर्गत धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन, उडद, तुअर, कुल्थी, जूट, सन, कपास आदि। खरीफ की फसलें जून जुलाई में बोई जाती हैं। सितंबर-अक्टूबर में इनकी कटाई होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...