1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा एक व्यक्ति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा एक व्यक्ति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर शनिवार की रात ये सुरक्षा में चूक हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में घुस गया। बताया जा रहा है कि वो पूरी रात आवास में ही रहा। वहीं, अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर शनिवार की रात ये सुरक्षा में चूक हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में घुस गया। बताया जा रहा है कि वो पूरी रात आवास में ही रहा। वहीं, अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- New Navy Chief: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संभालेंगे नए नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी,जानें कौन हैं ?

वहीं, अब मामले की जांच शुरू हो गयी है। सूचना मिलते ही कमिश्नर विनीत गोयल सहित कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, अब इसकी जांच की जा रही है कि जेड श्रेणी की सुरक्षा क्षेत्र में वो कैसे अंदर घुस आया। इसके पीछे के सभी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हालांकि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराधी या तो चोर है या विकृत मानसिक स्थिति का व्यक्ति है। हालांकि पुलिस ने अन्य एंगल से भी इंकार नहीं किया है। बता दें कि, पिछले महीने ही मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर पर ही दोहरा हत्याकांड हुआ था। व्यवसायी अशोक शाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी रश्मिता शाह को गोली मार दी गई थी। बाद में पता चला कि मुख्यमंत्री आवास के पास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...