1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, छठ घाट निरीक्षण के दौरान पिलर से टकराया स्टीमर

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, छठ घाट निरीक्षण के दौरान पिलर से टकराया स्टीमर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक हादसे में बाल—बाल बच गए हैं। शनिवार नीतीश कुमार छठ घाट का निरीक्षण करने क लिए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक हादसे में बाल—बाल बच गए हैं। शनिवार नीतीश कुमार छठ घाट का निरीक्षण करने क लिए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। हालांकि, इस हादसे में स्टीमर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिलर से टकराने पर स्टीमर को क्षति पहुंची है।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

वहीं पिलर से टक्कर के बाद स्टीमर में सवार सभी लोग हिल गए। मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी। बाहर निकले सड़क मार्ग से सीएम आवास लौटे। बता दें कि, गंगा नदी में पानी ज्यादा आने से छठ घाटों पर भी पानी भर गया है।

इसके कारण वहां पर पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। मुख्यमंत्री स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में घाटों का निरीक्षण करने निकले थे। हादसा इसी दौरान का बताया जा रहा है।

 

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...