पटना। बिहार की राजनीति में इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रहीे है। जेेल से फोन करने के मामले में राजद प्रमुख लालू यादव फंसते दिख रहे हैं। लालू यादव के खिलाफ पटना में FIR दर्ज की गयी है। ये FIR भाजपा विधायक ललन पासवान ने दर्ज कराई है।
एफआईआर में पासवान ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार और घूस देने का आरोप लगाया है। वहीं, लालू प्रसाद यादव को रांची के 1 केली बंगले से राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में शिफ्ट किया गया है। बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद चारा घोटाला मामले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को रिम्स के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।