लखनऊ: अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जेल, घुड़सवार पुलिस व अग्निशमन विभाग में सिपाही के समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए पूरी प्लानिंग तैयार हो चुकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 5085 पदों पर भर्ती के लिए आफलाइन लिखित परीक्षा सितंबर 2020 के अंतिम सप्ताह में कराने का फैसला किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने वाले हैं वो अपनी तैयारी को तेज कर दें।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पुरुष जेल वार्डर के 3012 व महिला जेल वार्डर के 626 पदों, घुड़सवार पुलिस में सिपाही के 102 पदों तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2065 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बोर्ड ये एग्जाम सितंबर महीने में लेगी। इसकी जानकारी बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) ने दी हैं।
बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) का कहना है कि परीक्षा की तिथि एवं समय के बारे में अभ्यर्थियों को शीघ्र ही सूचित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अभियार्थी वेबसाइट को समय समय पर विजिट करते रहें।