1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Big news: महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव बरामद, AK-47 और बड़ी मात्रा में रखा गया था कारतूस, साजिश की आशंका

Big news: महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव बरामद, AK-47 और बड़ी मात्रा में रखा गया था कारतूस, साजिश की आशंका

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध एक नाव से एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। नाव से एके-47 और कारतूस बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big news:  महाराष्ट्र  (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigarh) में दो संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध एक नाव से  एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। नाव से एके-47 और कारतूस बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। वहीं, महाराष्ट्र सरकार भी इसको लेकर सतर्क हो गई। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये नाव कहां से आई और इसमें हथियार कहां से आए? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

बड़ी घटना की साजिश तो नहीं
नाव से  एके-47 और कारतूस मिलने के बाद किसी बड़ी घटना की आशंका जाहिर की जा रही है। आशंका है कि कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी। तभी नाव से एके-47, कारतूस समेत अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं।

जांच पड़ताल हुई तेज
नाव से  एके-47 और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि ये नाव यहां पर कैसे पहुंची? साथ ही इस नाव को यहां पर कौन लेकर आया? इसकी भी जांच की जा रही है।

 

 

पढ़ें :- इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...