मुंबई। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से इस बार विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हो चुके हैं। विशाल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड थे। इसके बाद जल्द ही एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकती हैं। वहीं फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का घर से जाना किसी एक के खेल पर असर डाल सकता है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बिग बॉस न्यूज’ ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसके अनुसार अब माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) घर से बाहर जाएंगी और माहिरा का एविक्शन मिड वीक होगा। यानी हफ्ते के बीच में ही उन्हें घर से बेघर किया जाएगा। हलंकी अभी यह कंफर्म नहीं है लेकिन अगर ये खबर सही साबित होती है तो माहिरा के जाने का असर पारस छाबड़ा के खेल पर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों जब से घर में आए हैं तब से एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। हालांकि दोनों की दोस्ती पर घर में कई सवाल उठे इसके बाद भी दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया।
शो में पारस कई बार यह कहते पाए गए हैं कि माहिरा अगर मुझसे पहले बाहर चली गईं तो मैं अकेला पड़ जाऊंगा। बता दें कि विशाल आदित्य सिंह के बेघर होने के बाद घर में अभी भी सात सदस्य बचे हैं। इन सातों कटेस्टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और आसिम रियाज हैं। इस हफ्ते विशाल को बेघर करने से पहले सलमान ने शहनाज के साथ मजाक किया था। सलमान ने शहनाज से कहा था आप आउट हो गई हैं।
हालांकि घरवाले ये बात मानने के लिए तैयार नहीं थे कि शहनाज बेघर हो गईं। शहनाज को जाता देख सिद्धार्थ भी भावुक हो गए थे। गेट भी खुल गया था लेकिन जैसे ही शहनाज आगे बढ़ीं, दरवाजा तुरंत बंद हो गया। इसके बाद सलमान ने कहा कि आप नहीं विशाल बाहर हुए हैं।