मुंबई। टीवी रियालिटि शो ‘बिग बॉस 13’ के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार धमाल देखने को मिलेगा। एक तरफ सलमान खान घरवालों से हफ्तेभर का हिसाब मांगेंगे वहीं घर में एक और सदस्य की एंट्री होगी। खास बात है कि यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि देवोलीना भट्टाचार्य हैं। इस बात का खुलासा खुद विकास गुप्ता ने शो के दौरान किया ऐसे में देवोलीना का घर में आना तय है।
देवोलीना के शो में एंट्री करने के साथ ही विकास गुप्ता शो से बाहर हो जाएंगे, इस बार शो में देवोलीना का गेम प्लान क्या होगा दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। खबरें आ रही हैं कि देवोलीना का सबसे पहला कंसर्न रश्मि देसाई को अरहान खान से बचाना है। बाहर रहकर देवोलीना ने अरहान खान के खिलाफ कई सारी जानकारी इकट्ठा कर ली है। शो में जाकर वो रश्मि को डिच करने के लिए अरहान खान से फेस-टू-फेस बातचीत करेगी।
बता दें कि इस बार देवोलीना भट्टाचार्जी की बिग बॉस हाउस में तीसरी बार एंट्री होने जा रही है। अब यह देखना काफी रोचक होगा कि बाहर से गेम को देखकर आने के बाद देवोलीना कितना कमाल दिखा पाती हैं।