1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार विधानसभा उपचुनाव: आज शाम चार बजे के बाद लग जायेगी प्रचार अभियान पर रोक, 30 अक्टूबर को मतदान

बिहार विधानसभा उपचुनाव: आज शाम चार बजे के बाद लग जायेगी प्रचार अभियान पर रोक, 30 अक्टूबर को मतदान

बिहार में दो विधानसभा के सीटों पर उपचुनाव होने हैं। तारापुर और कुशेश्वर स्थान की सीटों पर ये उपचुनाव होंगे। आज शाम चार बजे के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे प्रचार अभियान पर रोक लग जायेगी। इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

पटना। बिहार में दो विधानसभा के सीटों पर उपचुनाव होने हैं। तारापुर और कुशेश्वर स्थान की सीटों पर ये उपचुनाव होंगे। आज शाम चार बजे के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे प्रचार अभियान पर रोक लग जायेगी। इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। भारत निर्वाचन(Election Commission) आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार की समाप्ति मतदान समाप्त होने के 72 घंटे पूर्व होनी है। जानकारी के अनुसार पूर्व के आम चुनावों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान की समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त होता रहा है।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

किंतु हाल ही में आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर इस समय सीमा को बढाकर 48 घंटे की जगह 72 घंटे कर दिया है। जिसके नतीजे 3 नवंबर को घोषित किये जायेंगे। बिहार राज्य के मद्देनजर ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी पूरी क्षमता इस उपचुनाव को जितने पर लगा दिया है। राजद के लिए जहां आज पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव(Lalu Prasad Yadav) ने तारापुर में जनसभा को संबोधित किया वहीं जदयू और उसका सहयोगी दल भाजपा भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

लालू यादव करीब छ: साल के बाद किसी राजनीतिक मंच पर नजर आये। उनके चुनाव को लेकर सक्रिय होने से विरोधी पार्टियों में खलबली मच गई है। बिहार की राजनीति पर करीब से नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि लालू के इन सीटों पर प्रचार करने से चुनावी समीकरणों में काफी बदलाव हो सकते हैं। लालू आज तारापुर में जनसभा(Jansabha) को संबोधित करने के बाद कुशेश्वर स्थान भी जायेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...