1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: मधेपुरा में हुई बड़ी लूट, माइक्रो फाइनांस कंपनी से 7 लाख रुपये ले भागे बदमाश

बिहार: मधेपुरा में हुई बड़ी लूट, माइक्रो फाइनांस कंपनी से 7 लाख रुपये ले भागे बदमाश

बिहार के मधेपुरा में एक माइक्रो फाइनांस कंपनी में लूट हो गई है। ये कंपनी शहर के बाईपास रोड पर स्थित है। ये घटना आज के दिन यानी शुक्रवार को ही घटी है। बिहार में लूट,हत्या से जुड़ी खबरें करीब करीब रोज आ ही जा रही हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा में एक माइक्रो फाइनांस कंपनी में लूट हो गई है। ये कंपनी शहर के बाईपास रोड पर स्थित है। ये घटना आज के दिन यानी शुक्रवार को ही घटी है। बिहार में लूट,हत्या से जुड़ी खबरें करीब करीब रोज आ ही जा रही हैं। मधेपुरा के पास से एक बाईपास रोड निकलता है जहां एक माइक्रो फाइनांस कंपनी है। इस कंपनी में कुछ हथियार बंद बदमाश घूस आये। और वहां उन्होंने फायरिंग कर के कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों को सकते में डाल दिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके बाद उन्होंने सभी  को कंपनी के ही बाथरुम में बंद कर दिया।  इस दौरान वह कंपनी से करीब सात लाख रुपये ले उड़े। ये घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कंपनी के ब्रांच क्रेडिट मैनेजर उदय कुमार ने बताया हम सभी लोग रोजाना की तरह अपने अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान पांच से छ: हथियार बंद बदमाश वहां आ गये। और वो जहां कैश रखा जाता है उस लॉकर की चॉबी मांगने लगे।

न देने पर उन्होंने सभी को जान से मारने की धमकी दे डाली। जब हमने थोड़ी सी हिम्मत दिखाते हुए उन्हे उनके ​हांथ में चॉबी नहीं सौंपी तो वो पूरा लॉकर ही उठा के ले के गये। जिसमें करीब सात लाख रूपये रखे हुए थे। इस घटना से शहर के सभी लोगो की नींद उड़ी हुई है। लोग सकते में है और हो भी क्यों न अगर किसी शहर में दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना हो रही है तो इससे ये साफ नजर आ रहा है कि वहां का प्रशासन दिन में भी सोता ही रहता है।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरु कर दी है। खोजबीन के लिए सीसीटीवी में कैद हुई घटना के विजुअलस के आधार पर कार्यवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...