पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और सूची आज जारी की है। भाजपा की इस सूची में तीसरे चरण के 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगाई है।