पटना। बिहार चुनाव के शंखनाद के बाद चुना प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। वहीं, एनडीए में भी सीटों का बंटवारा हो गया है। वहीं, महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हुई मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को बीजेपी अपने खाते से 11 सीटें देने का ऐलान किया है।
इसके अलावा मुकेश सहनी को विधान परिषद की सीट भी दी जाएगी। बता दें, मंगलवार को एनडीएम में सीटों का बंटवारा हुआ था। इसमें जदयू के खातें में 122 सीटें और बीजेपी के पास 121 सीटें आईं थीं। इनमें से जदयू ने अपने खाते में से हम पार्टी को सात सीटें दी हैं, वहीं बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को अपने खेमे से 11 सीटें दी हैं।
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अति पिछड़ा वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी पहले भी पीएम मोदी के समर्थन में काम करते आए हैं। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अब कुछ ही पार्टी महागठबंधन में बची हैं। सभी लोग महागठबंधन छोड़कर जा रहे हैं।