पटना। बिहार चुनाव प्रचार में जुटे राजद नेता तेजस्वी यादव की रैली में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। तेजस्वी यादव की रैली की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रैली में जुटी भीड़ को देखकर हर कोई हैरान हो गया। आरजेडी नेताओं का कहना है कि ये बदलाव की बयार है, तो वहीं तेजस्वी भी इस भीड़ को देख खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
वहीं, इस भीड़ को देखकर सत्ता पक्ष की बेचैनी भी बढ़ गयी है। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को भोजपुरा की अगिआंव विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज मंजिल के लिए वोट मांगे। सभा में भीड़ देख तेजस्वी यादव गदगद नजर आए। लोगों से खचाखच भरा पूरा मैदान पार्टी के झंडों से रंगा नजर आ रहा था। सभा में आए लोगों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था।
युवा अब जोश में ही नहीं होश में भी है।
युवाओं का यह उत्साह, जुनून, प्यार और समर्थन बताता है कि उसे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नौकरी और सुनहरा भविष्य चाहिए।
पालीगंज में महागठबंधन के युवा प्रत्याशी संदीप सौरव के पक्ष में अपार जनसमर्थन को संबोधित किया। जय हिंद, जय बिहार। pic.twitter.com/OccYQ5qbXN
पढ़ें :- बिहार: JDU का दामन थामने को तैयार कई LJP नेता, चिराग पासवान को लगा झटका
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 20, 2020
मोबाइल से तेजस्वी यादव की तस्वीर लेने की तो मानो होड़ मची हुई थी। वहीं, गया के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तेजस्वी यादव का यहां की जनता ने जोरदार स्वागत किया। यहां लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
तेजस्वी ने इस जनसभा को लेकर ट्वीट कर लिखा है कि महागठबंधन की सभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब लोगों के लिए भीड़ हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह करोड़ों बिहारवासियों की आकांक्षाएं, सपने और उम्मीदें हैं, जिन्हें पूरा करना है। यहां से तेजस्वी यादव ने आरजेडी प्रत्याशी विनय कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की।