पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की मतगणना जारी है। शुरूआती चुनावी रुझानों में एनडीए 127 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है। हालांकि, राजद नेता अभी भी तेजस्वी यादव को अगला सीएम बता रहे हैं। बता दें कि, बिहार की करीब 123 सीटों पर प्रत्याशियों के बीच बहुत कम अंतर है।
एक बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 166 सीटों पर वोटों का अंतर 5000 से कम था। जबकि 123 सीटों पर मतों का अंतर 3000 से कम है। 80 सीटों पर यह आंकड़ा 2000 से भी कम है। 49 सीटों पर मतों का ये अंतर 1000 से भी कम है। 500 वोट से कम मतों के अंतर वाली 20 सीटें हैं जबकि 7 सीटें ऐसी हैं जहां वोटों का मार्जिन 200 से कम है। जाहिर है कि ये सीटें कभी भी रुझान बदल सकती हैं।