पटना। बिहार चुनाव के शंखनाद के बाद सभी पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने पहले चरण में 42 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। बता दें कि पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का आखिरी दिन कल यानी 8 अक्टूबर है।
राष्ट्रीय जनता दल ने सूची जारी करने से पहले ही अपने कई उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया था। पार्टी के कई उम्मीदवार नामांकन भी कर चुके हैं। पहले चरण के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन नहीं किया है। उन्हें कल तक पर्चा भरना पड़ेगा। बता दें कि, आरजेडी ने जमुई सीट से विजय प्रकाश को टिकट दिया है।
बीजेपी ने इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह को टिकट मिला है। अनंत सिंह नामाकंन भी कर चुके हैं। पार्टी ने शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया है। आरजेडी के टिकट पर नवादा से विभा देवी चुनाव लड़ रही हैं।