1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज, तेजी से हो रहा है वायरल

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज, तेजी से हो रहा है वायरल

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' (Ladkiyon Ko Yun Na Pattaya Karo) रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ (Ladkiyon Ko Yun Na Pattaya Karo) रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह इस गाने में लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रही हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा की आवाज को पसंद भी किया जा रहा है। सान्ग में अक्षरा अभिनय करती हुई भी नजर आ रही हैं। गाना जारी होने के बाद तेजी से वायरल होने लगा है।

पढ़ें :- बड़ा सम्मान: एक्टर और उद्यमी जय पटेल ने उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात

अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना सबों को पसंद आएगा। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही संदेश हमारा गाना देता है। बता दें कि गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है। इसमें अभिनय भी किया है। संगीत आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इसके पहले रिलीज गाने पानी-पानी की सफलता के बाद बालीवुड में भी दस्तक दे चुकी हैं।

 

पढ़ें :- मुझे जाति नहीं, बल्कि 'न्याय' में है दिलचस्पी, आज हिंदुस्तान में 90 फीसदी लोगों के साथ हो रहा है अन्याय : राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...