नई दिल्ली। नए कृषि काूननों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। वह दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसानों और सरकार के बीच बातचीत होनी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों को समर्थन दिया है। राहुल गांधी लगातार किसानों आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला रहे हैं।
इस कड़ी में राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और एपीएमसी के बिहार के किसान बेहद मुसीबत में हैं। वहीं, अब पीएम मोदी पूरे देश के को इसी कुएं में धकेल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि, बिहार का किसान एमएसपी-एपीएमसी के बिना बेहद मुसीबत में है और अब पीएम ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है।
बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है।
ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। pic.twitter.com/Err20Pp0kv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 5, 2020
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले-कृषि कानून किसान विरोधी, मुठ्ठीभर लोग देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करना चाहते हैं
ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। वहीं, इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि कृषि संबंधी काले कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने से से कम कुछ भी स्वीकार करना किसानों के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने ट्वीट किया, काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।