1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

देश में कोरोना महामारी से हो रही मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। देश में कोरोना महामारी से हो रही मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे। इसी साल उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कैबिनेट के सहयोगियों ने शोक जताया। कोरोना के कारण अभी तक बिहार के कई अफसरों की मौत हो चुकी है।एक हफ्ते पहले ही स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था।

आईएएस अधिकारी और अरवल के पूर्व डीएम रवि शंकर चौधरी कुछ दिन पहले संक्रमित हो गए थे। राजधानी पटना स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी और आखिर में 23 अप्रैल को निधन हो गया था।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...