1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: लालू और तेजस्वी से गुहार लगाने के बाद ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल मिला वापस,

Bihar News: लालू और तेजस्वी से गुहार लगाने के बाद ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल मिला वापस,

बिहार में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) के स्टॉल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। नगर निगम ने प्रियंका गुप्ता के स्टाल को उठा लिया था। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) और आरजेडी प्रमुख लालू यादव (RJD chief Lalu Yadav) से मिलकर गुहार लगाई, जिसके बाद प्रियंका गुप्ता का स्टॉल वापस मिल गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) के स्टॉल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। नगर निगम ने प्रियंका गुप्ता के स्टाल को उठा लिया था। इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) और आरजेडी प्रमुख लालू यादव (RJD chief Lalu Yadav) से मिलकर गुहार लगाई, जिसके बाद प्रियंका गुप्ता का स्टॉल वापस मिल गया है। दरअसल, पटना में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका गुप्ता के स्टॉल को उठा लिया गया था।

पढ़ें :- मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, बोले-हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती

प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) के स्टॉल उठा लिए जाने के बाद उन्होंने रोते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) और आरजेडी प्रमुख लालू यादव (RJD chief Lalu Yadav) से गुहार लगाई थी। तेजस्वी यादव के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देकर स्टॉल को वापस दिलाया। इस मामले में प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उनके पास चाय के स्टॉल का लाइसेंस है, इसके बाद भी नगर निगम ने उनके स्टॉल को जब्त किया।

उन्होंने गुरुवार को कहा था कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) को प्रार्थना पत्र देने को कहा है। उधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता के स्टॉल को पहले भी हटाया गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा उसी जगह पर स्टॉल लगा लिया, लिहाजा उसे हटाना पड़ा।

गौरतलब है कि, प्रियंका गुप्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई की है। दो साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद उन्होंने चाय का स्टॉल लगाया। इसके बाद वह काफी मशहूर हो गईं।

 

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...