1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: आरजेडी के सीनियर नेता अवध बिहारी चौधरी बने स्पीकर

Bihar News: आरजेडी के सीनियर नेता अवध बिहारी चौधरी बने स्पीकर

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद विधानसभा का नया स्पीकर आज चुना गया है। यह पद विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। दरअसल, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सरकार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद विधानसभा का नया स्पीकर आज चुना गया है। यह पद विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। दरअसल, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सरकार विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

इसके बाद उन्होंने स्पीकर पद छोड़ दिया था। बता दें कि, अब अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। चौधरी के निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा विधानसभा में की गई। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब सबसे पहले विधानसभा सचिव ने सदन में स्पीकर के चुनाव को लेकर पूरी प्रक्रिया को पढ़ा और उनके निर्वाचित होने की घोषणा की।

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के सीनियर नेता अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। दरअसल गुरुवार को केवल अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) ने ही नामांकन किया था जिसके बाद उनका निर्विरोध चुनाव हुआ है।

 

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...