1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: जनता दरबार में नीतीश कुमार के सामने बोली महिला-JDU विधायक ने कराई मेरे पति की हत्या

Bihar News: जनता दरबार में नीतीश कुमार के सामने बोली महिला-JDU विधायक ने कराई मेरे पति की हत्या

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के जनता दरबार में पहुंची एक महिला ने जेडीयू विधायक (JDU MLA) पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। महिला के इन आरोपों के बाद जनता दरबार में हड़कंप मच गया। महिला ने आरोप लगाया कि JDU MLA ने उसके पति की हत्या कराई है। इस सनसनीखेज आरोप के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं। दरअसल, सोमवार को पटना में सीएम का जनता दरबार लगा हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला कुमुद वर्मा (Kumud Verma) ने अपने पति दयानंद वर्मा की हत्या करवाने का आरोप जदयू के बाल्मीकि नगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह (JDU MLA Rinku Singh) पर लगाया। महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विधायक के नाम से FIR भी दर्ज है लेकिन अभी तक पुलिस ने तीन आरोपी को तो गिरफ्तार किया है लेकिन विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, पीड़ित महिला की सुनवाई के बाद सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को ​पूरे मामले को देखने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि, पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा की फरवरी में हत्या कर दी गयी थी। नौरंगिया पुलिस थाने के सिरसिया चौक के पास उनकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस मामले में उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने वाल्मीकि नगर से जेडीयू विधायक रिंकू सिंह और उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...