1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics: गठबंधन टूटने पर नीतीश कुमार पर भाजपा का निशाना, कहा-बिहार की जनता को दिया धोखा

Bihar Politics: गठबंधन टूटने पर नीतीश कुमार पर भाजपा का निशाना, कहा-बिहार की जनता को दिया धोखा

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। इसके साथ ही वो वो अब आरजेडी के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ देर पहले ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। इसके साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। इसके साथ ही वो वो अब आरजेडी के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ देर पहले ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। इसके साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने पर भाजपा ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार में भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा बिहार के जनता के हितों को सोचती है। नीतीश कुमार की पार्टी ने कम सीट जीतीं। लेकिन पीएम मोदी के कहने पर हमने उन्हें सीएम बनाया।

लेकिन जनता के साथ उन्होंने धोखा किया। बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि अब बिहार में आरजेडी और जेडीयू गठबंधन की फिर से सरकार बनने जा रही है। वहीं, इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पार्टी के लोगों ने एनडीए से अलग होने का फैसला लिया, जिसके बाद अब एनडीए से अलग हो गए।

तेजस्वी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार
बता दें कि, इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार सीधे तेजस्वी यादव के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगे की रणनीति को लेकर बातचीत होगी। सूत्रों की माने तो इस्तीफा देने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन होने का दावा पेश किया है।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...