1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics: भाजपा ने जदयू को खत्म करने की रची थी साजिश, गठबंधन टूटने के बाद बोले नीतीश कुमार

Bihar Politics: भाजपा ने जदयू को खत्म करने की रची थी साजिश, गठबंधन टूटने के बाद बोले नीतीश कुमार

: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। अब चार बजे सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वहां पर एक आरजेडी और जेडीयू की गठबंधन की सरकार होगी। बताया ये जा रहा है कि नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। अब चार बजे सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वहां पर एक आरजेडी और जेडीयू की गठबंधन की सरकार होगी। बताया ये जा रहा है कि नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

वहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कैबिनेट मंत्री या फिर डिप्टी सीएम बन सकते हैं। साथ ही उनके पास गृह विभाग जा सकता है। वहीं इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार CM Nitish Kumar)  ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। जेडीयू को षडयंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गई। इसके साथ ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में जो भी राजनीतिक परिस्थिति बने, वे हर हाल में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ हैं।

बिहार के राजनीतिक आंकड़े को जानिए?
बता दें कि, बिहार विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 243 है। यहां बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 122 सीटों की जरूरत है। वर्तमान आंकड़ों को देखा जाए तो बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद है। उसके पास विधानसभा में 79 सदस्य हैं। वहीं, भाजपा के पास 77, जदयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, कम्यूनिस्ट पार्टी के पास 12, एआईएमआईएम के पास 01, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास 04 सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य विधायक हैं।

पढ़ें :- Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेनों से कितना राजस्व आया रेल मंत्रालय को नहीं मालूम, RTI में मिला ये जवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...