1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Politics: कन्हैया कुमार पर पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, जानें प्रदेश अध्यक्ष की रेस में क्यों है नाम आगे?

Bihar Politics: कन्हैया कुमार पर पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, जानें प्रदेश अध्यक्ष की रेस में क्यों है नाम आगे?

बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) के इस्तीफे के बाद पार्टी ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। नए अध्यक्ष में कई नामों की चर्चांए भी तेज हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नाम में कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का नाम भी चर्चाओं में हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) के इस्तीफे के बाद पार्टी ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। नए अध्यक्ष में कई नामों की चर्चांए भी तेज हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नाम में कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का नाम भी चर्चाओं में हैं। कहा जा रहा है कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की इच्छा के अनुसार पार्टी फैसला करती है तो कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।

पढ़ें :- Delhi MCD Mayor Election 2023 : AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार

हालांकि, अभी कई दिग्गज नेता प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपने दावे कर रहे हैं। बता दें कि, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बाद मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) ने करीब चार साल बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी की तरफ से इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि अगर राहुल गांधी की इच्छा के अनुसार फैसला लिया गया तो कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी पार्टी की पंसद हो सकते हैं।

इसके कारण कांग्रेस और राजद की राहें अलग हो सकती हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कन्हैया कुमार भूमिहार वर्ग से आते हैं और पार्टी मानती है कि वह भाजपा नीत राजग से असंतुष्ट युवाओं में नयी ऊर्जा भर सकते हैं।

 

पढ़ें :- 'ईरान के हमले का जवाब कैसे देना है यह हम तय करेंगे,' इजरायली PM नेतन्याहू ने US समेत दोस्तों को दिया कड़ा संदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...