1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics: नीतीश कुमार आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम

Bihar Politics: नीतीश कुमार आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम

बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने शपथ दिलाई। आज केवल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने ही शपथ ली। कैबिनेट का विस्तार आने वाले दिनों में किया जाएगा। बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह में राबडी देवी, तेजस्वी यादव समेत जेडीयू और आरजेडी के नेता मौजूद थे।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

दूसरी बार तेजस्वी बने डिप्टी सीएम
बता दें कि, तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। इससे पहले वो नीतीश कुमार के साथ आरजेडी ने मिलकर सरकार बनाई थी, जिसमें तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने थे। हालांकि, उस दौरान नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...