1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Politics: कुछ देर में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के रूप में लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नेता

Bihar Politics: कुछ देर में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के रूप में लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नेता

  बिहार में कुछ देर बाद महागठबंधन दल की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्मयंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर दो बजे वो राजभवन पहुंचेंगे और शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार में कुछ देर बाद महागठबंधन दल की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्मयंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर दो बजे वो राजभवन पहुंचेंगे और शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- फंड की कमी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार,जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वहीं, जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा की तरफ से लगातारा नीतीश कुमार पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा आज सभी जिलों में जदयू के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच सूचना आ रही है कि नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण से पहले लालू यादव से फोन पर बातचीत की है।

साथ ही पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। लालू प्रसाद यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके फैसले की सराहना की। वहीं एक और बड़ी खबर आ रही है कि जीतन राम मांझी मंत्रालय को लेकर नाराज चल रहे हैं। मांझी का कहना है कि सभी मंत्री आज ही शपथ लें और मंत्रालय के बंटवारा पर भी स्थिति स्पष्ट हो।

वहीं, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सरकार सिर्फ शपथ नहीं लेने जा रही है बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। ये बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे दौर में जब मौजूदा भाजपा ने ये तय कर लिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत करना है। बिहार ने एक संदेश दिया है।

 

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा-देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...