1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Politics: कैबिनेट विस्तार से पहले सोनिया गांधी से मिलेंगे तेजस्वी यादव, लग रही हैं ये अटकलें

Bihar Politics: कैबिनेट विस्तार से पहले सोनिया गांधी से मिलेंगे तेजस्वी यादव, लग रही हैं ये अटकलें

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार से पहले आज तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार से पहले आज तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, इस मुलाकात में आगे की रणनीति और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकतती है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

मीडिया रिपोर्ट की माने तो तेजस्वी यादव  (Deputy CM Tejashwi Yadav)  आज शाम 5 बजे के बाद सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचेंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि राजद नेता अपने साथ नामों की सूची भी लेकर पहुंचेंगे। फिलहाल, पार्टियों की तरफ से भी मुलाकात के एजेंडा को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ने से पहले सोनिया गांधी से बातचीत की थी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीतचीत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, बिहार कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि राज्य में सियासी फेरबदल की पटकथा एक कॉल के जरिए लिखी गई थी।

नीतीश कुमार ने सोनिया से बात की थी। उस दौरान वह कोरोनावायरस संक्रमण का सामना कर रही थीं। रिपोर्ट की माने तो बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष से स्वास्थ्य के अलावा भाजपा को लेकर भी बात की थी। उन्होंने सियासी दबाव का भी जिक्र किया था। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...