1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: बिहार में दिन दहाड़े दुकानदार की गोली मार के हत्या, आरोपी मौके से फरार

बिहार: बिहार में दिन दहाड़े दुकानदार की गोली मार के हत्या, आरोपी मौके से फरार

ये घटना मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में घटी ​है। भगवान सिंह का पुत्र मृतक विवेक अपनी दवा की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी वहां आया और उसने उसे गोली मार दिया। विवेक की वहीं मृत्यु हो गई।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

मोतिहारी। बिहार राज्य के सुशासन बाबू की सरकार में कुशासन का एक उदाहरण फिर से सामने आया है। आज बिहार के मोतिहारी जिले में एक दुकानदार की गोली मार के हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ​हत्या भूमि विवाद में की गई है। बिहार के मंगल राज्य में ऐसी घटनायें हर दिन सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा चुकि है। ये घटना मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में घटी ​है।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

भगवान सिंह का पुत्र मृतक विवेक अपनी दवा की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी वहां आया और उसने उसे गोली मार दिया। विवेक की वहीं मृत्यु हो गई। और आरोपी मौका ए वारदात से भागने में सफल रहा। आरोपी की पहचान विवेक के पड़ोसी बृजकिशोर सिह का पुत्र गोलू कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू ने उसे गोली भूमि विवाद में मारी है। दरअसल विवेक के घर के पीछे गोलू की जमीन थी। जिसमें रास्ते को लेकर दोनो परिवारों के बीच विवाद कई दिनों से चल रहा था।

एक दो फीट रास्ते का विवाद विवेक के परिवार के लिए मुसीबत बन गया। मृतक परिवार में मातम का माहौल है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच अपराधी को पकड़ने के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। रोते-बिलखते परिजनों को उन्होंने तुरंत अपराधी को पकड़ने का आश्वासन दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...