1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन को लगी गोली,जांच में जुटी पुलिस

बिहार: शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन को लगी गोली,जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सुपौल में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन को पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से घायल दुल्हन का इलाज सहरसा की एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गढ़िया टोला में गुरुवार रात की है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

सुपौल। बिहार के सुपौल में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन को पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से घायल दुल्हन का इलाज सहरसा की एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गढ़िया टोला में गुरुवार रात की है। दो बहनों की एक साथ शादी थी। गुरुवार की रात सरायगढ़ से दोनों की बारात पहुंची थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

बड़ी बहन का वरमाला हो रहा था। इसी दौरान बारात में से किसी ने गोली चला दी। गोली लड़की के पांव में लगी और वह स्टेज पर ही गिर गई। इसके बाद उसे सिमराही रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद लड़की को वापस उसके घर ले जाया गया और फिर शादी कराई गई।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: बिहार में बढ़ा महागठबंधन का कुनबा, राजद ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की वीआईपी को दी तीन सीटें

गांव में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। लेकिन मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे आधार बनाकर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती दल बल के साथ जांच करने गढ़िया टोला पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन नही मिला है। वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...