1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: पांच लोगों की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, होली के दिन हुई थी दिल दहला देने वाली घटना

बिहार: पांच लोगों की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, होली के दिन हुई थी दिल दहला देने वाली घटना

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में होली के दिन दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। यहां पर पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी। इस वारदात के बाद पुलिस की टीमें जांच में जुटी थी। वहीं, इस वारदात के मुख्य आरोपी प्रवीण झा को पुलिस ने अब​ गिरफ्तार कर लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में होली के दिन दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। यहां पर पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी। इस वारदात के बाद पुलिस की टीमें जांच में जुटी थी। वहीं, इस वारदात के मुख्य आरोपी प्रवीण झा को पुलिस ने अब​ गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर कब होगी वोटिंग, जानिए

हालांकि, अभी कोई ​अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो कुछ देर में पुलिस प्रेसवार्ता के दौरान इसका खुलासा करेगी। इस हत्याकांड से जुड़े दो और आरोपितों की गिरफ्तारी की भी सूचना मिल रही है। बता दें कि, होली के बेखौफ अपराधियों ने परिवार के पांच भाइयों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इसमें एक पक्ष के 10-12 लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी।

इस घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी। जबकि दो अन्य घायलों की मौत इजाल के दौरान हो गई। इस घटना को लेकर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेनीपट्टी के महमदपुर में हत्याकांड के पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कहा ​था कि यहां पर अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...