1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: जदयू में विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा को लगा झटका, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

बिहार: जदयू में विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा को लगा झटका, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नए समीकरण बनने लगे हैं। राष्ट्रीय लोक समता दल (रालोसपा) के पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का विलय सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में करने का मन बना लिया है। वहीं, इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नए समीकरण बनने लगे हैं। राष्ट्रीय लोक समता दल (रालोसपा) के पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का विलय सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में करने का मन बना लिया है। वहीं, इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा सहित बिहार झारखंड के तमाम पदाधिकारी तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद में शामिल हो गए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की मौजूदगी में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने रालोसपा के लगभग तीन दर्जन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को छोड़कर पूरी पार्टी का राजद में विलय हो गया। जदयू में रालोसपा के विलय से पहले राजद में पार्टी के बड़े चेहरों का जाना कुशवाहा के लिए बड़ा झटका है।

बता दें कि, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला सेल की प्रमुख मधु मंजरी कार्यकर्ताओं के साथ राजद का दामन थाम लिए हैं। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP का नीतीश कुमार की पार्टी JDU में मर्जर होने जा रहा है।

दोनों नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी की अहम बैठक के बाद इसे लेकर अंतिम निर्णय भी लेने वाले हैं। लेकिन ये फैसला होने से पहले ही पार्टी में टूट होती दिख रही है।

 

पढ़ें :- जो लोग सत्ता और सरकार को एक परिवार की मुट्ठी में रखना चाहते हैं, संविधान उनकी आंखों में हमेशा खटकता है: पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...