1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bilkis Bano Case: राहुल गांधी का हमला, बोले-अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है

Bilkis Bano Case: राहुल गांधी का हमला, बोले-अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है

  बिल्किस बानो केस में दोषियों की रिहाई के बाद विपक्षी पार्टियों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशान साध रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर से बिल्किस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर सवाल उठाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bilkis Bano Case:  बिल्किस बानो केस में दोषियों की रिहाई के बाद विपक्षी पार्टियों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशान साध रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर से बिल्किस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर सवाल उठाया है।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

साथ ही कहा कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। यही नहीं उन्होंने कई पुराने मामले को भी उठाया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उन्नाव में भाजपा विधायक को बचाने का काम, कठुआ में बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस में बलात्कारियों के पक्ष में सरकार और गुजरात में बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान‘। इसके साथ ही लिखा है कि, ‘अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी‘?

जानिए क्या है बिलकिस बानो केस?
बता दें कि, तीन मार्च 2002 को गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका के रधिकपुर गांव में भीड़ ने बिकलिस बानो के परिवार पर हमला बोला था। बताया जाता है कि उस दौरान बिकलिस गर्भवती थी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यही नहीं उसके परिवार के सात लोगों का कत्ल भी कर दिया गया था।

 

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...