नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु आए दिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। दरअसल, इन दिनो बिप्स मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। और ये आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं।
एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैन्स का ध्यान खींच रही हैं। बिपाशा बसु ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीच समुद्र में नाव पर खड़े होकर ‘यह लड़की पागल है’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में बिपाशा के साथ उनके पति और उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में सभी जहाज पर खड़े होकर बादशाह का सुपरहिट गाना यह लड़की पागल है पर डांस कर रहे हैं। बिपाशा बसु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Ankita Lokhande ने शर्ट पहन दिखाई सेक्सी अदाएं, फोटो देख फैंस की उडी रातों की नींद
बिपाशा बसु ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बिपाशा बसु ने इससे पहले भी अपनी मालदीव डायरी से पति करण सिंह ग्रोवर संग कई तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर की, जो खासी सुर्खियों में रहीं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- तमिल एक्टर विवेक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- परिवार के सदस्यों मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं
बिपाशा बसु अब पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहती हैं, लेकिन फैन्स के दिलों पर वो आज भी राज करती हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था। बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अजनबी’ से की।