1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. पक्षी शकुन विचार : पक्षी भी आपका भाग्य बताते हैं , भविष्य में सौभाग्य के चिन्ह को निकट से जानिए

पक्षी शकुन विचार : पक्षी भी आपका भाग्य बताते हैं , भविष्य में सौभाग्य के चिन्ह को निकट से जानिए

मनुष्य का जीवन वातावरण में विचरण करने वाले अनेकों पशु पक्षियों से प्रभावित होता है।पक्षियों को ना केवल ज्योतिष तथा मनुष्य के भाग्य से जोड़ा गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

पक्षी शकुन विचार : मनुष्य का जीवन वातावरण में विचरण करने वाले अनेकों पशु पक्षियों से प्रभावित होता है। पक्षियों को ना केवल ज्योतिष तथा मनुष्य के भाग्य से जोड़ा गया है। भारत में पंच प़क्षी शास्त्र, कल्ली पुराण पर आधारित तोते द्वारा भविष्यवाणी, पक्षी तंत्र तथा शकुन ज्योतिष का प्रयोग आदिकाल से ही किया जाता है। आईये जानतें है कि पक्षी को देखने से किस तरह के फल मिलते हैं।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

1. घर के निकट पक्षी घोंसला बनाये तो यह सौभाग्य का चिन्ह है। भविष्य मे कोई शुभ समाचार या उन्नति का अवसर प्राप्त होगा।
2. चिड़िया शक्तिााली संरक्षक तथा सुरक्षा करने वाली मानी जाती है। कौओं को ईश्वर का सन्देश वाहक माना जाता है।
3. कोई चिड़िया सर पर बैठे तो अचानक धन की प्राप्ति होगी।
4. घर मे चमगादडों का आना रोग़ या घर के निकट मंड़राना मृत्यु सूचक है भवन मे चमगादड़ो का वास मृत्यु तुल्य कष्ट देगा परन्तु चीनी इन्हें शुभ और भारी धन दायक मानते है।
5. घर के निकट किसी चिड़िया का व्यवहार ही घर मे घटने वाली घटनाओं को निर्धारित करता है।
6. घर पर या उसके निकट उल्लुओं का आना या बोलना महा अशुभ माना जाता है।
7. कौऐ या काली चिड़िया शुभ यात्रा, शुभ घटना और सुरक्षा देती है। बाज आंखो के रोग नाश करता हैं चहकने वाली चिड़िया कठिन लक्ष्य की पूर्ति कराती है।

मोरपंख अकाल मृत्यु का नाश करता है। यदि अचानक पड़ा मिला जाये तो अति शुभ है।

काले पंख
का का मिलना सुरक्षा, चेतावनी, उन्नति, बौद्धिक विकास, अध्यात्मिक शुरूआत, शुभ शक्ति की चेतावनी है। एक देवदूत आपकी शक्ति को सुरक्षित कर रहा है।

हरा पंख
सफलता, धन, रोगमुक्ति, समृद्धि, भौगोलिक, वानस्पतिक भावना देता है।
पीला आनंद, प्रसन्नता, मानसिक स्फूर्ति व सावधानी, बुद्धिमता देता है। बधाई हो आप सही मार्ग पर है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जयंती पर कर लें ये उपाय, संकटों से मुक्ति मिल सकती है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...