मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज 2 नवंबर है और सभी जानते हैं कि आज शाहरुख खान का जन्मदिन पूरा देश और उनके फैंस मनाते हैं। इडस्ट्री के चहीते सितारों में से एक शाहरुख खान को लगातार सोशल मीडिया पर बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के सितारे भी उनको जन्मदिन पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
शाहरुख खान को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वो उन सितारों में से एक हैं जिनको पूरा देश काफी प्यार करता है और उनकी फ्लॉप फिल्म भी शानदार बिजनेस करती है। आज जन्मदिन की बात करें तो उनको शिल्पा शेट्टी, अनुभव सिन्हा, दिव्या दत्ता, जूही चावला, अरमान मलिक और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स ने विश किया है। आप भी देखिए ये मैसेजेस..
दिव्या दत्ता ने सुपरस्टार शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है.. सबसे चार्मिंंग को-स्टार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर शाहरुख खान के साथ साधा करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान को बधाई देते हुए लिखा है कि.. आपकी जिंदगी लंबी हो और आप हमेशा खुश रहें।