नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के 18वें मुख्य मंत्री के पद पर काम कर चुके कमलनाथ आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। आपको बता दें, कमलनाथ भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के सदस्य भी हैं और वह पहले अर्बन डेवलपमेंट मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें लोक सभा और वरिष्ठ सदस्य के रूप में भी जाना जाता है। इतना ही नहीं वह प्रो टेम स्पीकर के लिए भी चुने गए थे।
आपको बता दें, वह छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से अब तक 9 बार लोक सभा के लिए चुने जा चुके हैं। वहीं इस समय वह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं। कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को कानपुर, संयुक्त प्रांत, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने दून स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बी।कॉम किया है।
कमलनाथ शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम अलका नाथ हैं और उनके नकुल नाथ, बकुल नाथ हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि कमलनाथ और संजय गांधी दोनों एक ही स्कूल से पढ़े थे। जी हाँ और इसी वजह से कमलनाथ गाँधी परिवार के करीबी है।
कमलनाथ को एक समय में इंदिरा गाँधी का दायाँ हाथ भी कहा जाता था। वह लोकसभा के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं और अब तक 9 बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। वैसे बहुत कम लोगों को पता है कि कमलनाथ कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में सबसे अमीर नेता हैं।
इसी के साथ वह “भारत युवक समाज” के संरक्षक और “मध्य प्रदेश बाल विकास परिषद” के अध्यक्ष भी रहे हैं। कमलनाथ ने दो किताबे भी लिखी हैं जो भारत की पर्यावरण संबंधी चिंताएं, भारत की शताब्दी हैं। फिलहाल वह अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं।