1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Birthday Special: इस एक्ट्रेस के घर किराए पर रहतीं हैं आयरलैंड की मालकिन, चुकाती हैं मोटा किराया

Birthday Special: इस एक्ट्रेस के घर किराए पर रहतीं हैं आयरलैंड की मालकिन, चुकाती हैं मोटा किराया

बॉलीवुड इंडस्ट्रीबॉलीवुड हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। गौर्जियस गर्ल जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) श्रीलंका की  मिस यूनिवर्स रह चुकीं हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 BOLLYWOOD NEWS: बॉलीवुड हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। गौर्जियस गर्ल जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) श्रीलंका की  मिस यूनिवर्स रह चुकीं हैं।

पढ़ें :- Rajkumar Rao की फिल्म 'श्रीकांत' का गाना ‘पापा कहते हैं’ रिलीज

जैकलीन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) में भी जबरदस्त पहचान बनाई हैं। जैकलीन को बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) में भले ही 12 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके पास भारत में खुद का घर नहीं है। वो किराए के घर में रहती हैं।


जैकलीन फर्नांडिस फिलहाज प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर में किराए से रहती हैं। जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जुहू, मुंबई स्थित अपार्टमेंट ‘कर्मयोग’ (karma yoga) किराए पर लिया है। प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान अपार्टमेंट (luxurious apartment) में रहने के बदले जैकलीन उन्हें मोटा किराया चुकाती हैं।

पढ़ें :- पैपराजी पर भड़की नोरा फतेही, कहा- 'प्राइवेट पार्ट्स पर बेवजह जूम करते हैं...


खबरों के मुताबिक, जैकलीन हर महीने प्रियंका को 6.78 लाख रुपए किराए के तौर पर देती हैं। जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन अगले तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख रुपए किराए के तौर पर देने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...