नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 56 वां जन्म दिन सेलिब्रेट कर रहें हैं। अमित शाह के जन्म दिन पर कई बड़े नेता और पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हे बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। साथ ही साथ बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है। दरअसल,अमित शाह की चुनाव प्रबंधन क्षमता की वजह से उनके ‘चाणक्य’ के नाम से भी संबोधित किया जाता है। बीजेपी ने अपने चुनावी इतिहास का स्वर्णिम काल अमित शाह के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान ही देखा है।
इतना ही नहीं, पीएम मोदी के साथ मिलकर अमित शाह ने केंद्र में दो बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अमित शाह के अध्यक्ष रहते हुए बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए 300+ सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसके बाद उन्हें केंद्र सरकार में गृह मंत्री का दायित्व सौंपा गया था।
Birthday wishes to Shri @AmitShah Ji. Our nation is witnessing the dedication and excellence with which he is contributing towards India’s progress. His efforts to make BJP stronger are also noteworthy. May God bless him with a long and healthy life in service of India.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2020
जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.।
देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। @AmitShah
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 22, 2020
देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री @AmitShah जी को जन्मदिन की शुभकामनायें।
CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। pic.twitter.com/G8XEdA2udx
पढ़ें :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर बंगाल पहुंचे पीएम मोदी
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 22, 2020
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर अमित शाह को बधाई दी। पीयूष गोयल ने लिखा कि अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।
आपको बता दें, गुजरात से आने वाले गृह मंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था. मौजूदा राजनीतिक दौर में अमित शाह को चाणक्य कहा जाता है, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए अमित शाह को श्रेय दिया जाता है।