1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday special: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सामंथा ने शुरू किया था ये काम, आज लाखों दिलों पर करतीं है राज

Birthday special: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सामंथा ने शुरू किया था ये काम, आज लाखों दिलों पर करतीं है राज

सामंथा ने वर्ष 2010 में 'या माया चेस्वे' से अभिनय करियर को शुरू किया। जिसके उपरांत प्रत्येक वर्ष उनकी तीन से चार मूवी आई हैं। वो लगातार फिल्में बनाती चली जा रही हैं। सामंथा न केवल बेहतरीन अभिनेत्री  हैं बल्कि वह कमाल की फैशनिस्टा भी हैं, जो कभी भी अपने ड्रेसिंग सेंस से हमारा ध्यान खींचने में असफल नहीं होतीं। चाहे वह इंडियन पहने हों या फिर वेस्टर्न।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। सामंथा अक्सर से अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटोज के चलते चर्चा में रहती हैं। यहीं नहीं सामंथा कई बार अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चाओं का पात्र बन चुकी है। तो चलिए जानते है उनके बारें में कुछ खास बातें।

पढ़ें :- 52 साल की हुईं मंदिरा बेदी, मौनी रॉय ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

सामंथा ने वर्ष 2010 में ‘या माया चेस्वे’ से अभिनय करियर को शुरू किया। जिसके उपरांत प्रत्येक वर्ष उनकी तीन से चार मूवी आई हैं। वो लगातार फिल्में बनाती चली जा रही हैं। सामंथा न केवल बेहतरीन अभिनेत्री  हैं बल्कि वह कमाल की फैशनिस्टा भी हैं, जो कभी भी अपने ड्रेसिंग सेंस से हमारा ध्यान खींचने में असफल नहीं होतीं। चाहे वह इंडियन पहने हों या फिर वेस्टर्न।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा अब तक तमिल, मलयालम और तेलुगु में कई सुपरहिट मूवीज दे चुकी हैं। मुख्य रुप से तमिल में विजय सेतुपति के साथ मर्सेल और तेलुगु में रामचरण के साथ रंगस्थलम सामंथा के लिए सुपरहिट सिद्ध हुई। वर्ष 2013 में सामंथा ने तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऐसा करने वाली वह रेवती के उपरांत साउथ मूवीज की दूसरी अभिनेत्री बनी थीं।


सामंथा और चैतन्य ने साल 2014 में पहली बार मूवी ‘ये माया चेसाव’ में साथ कार्य किया था और यहीं से इनके प्यार के सफर की शुरुआत हुई। हम बता दें कि पैसों की तंगी के चलते एक्ट्रेस ने मूवी इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन अब वह साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की बहू हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म का पहला पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इतना ही नहीं सामंथा और नागा चैतन्य की शादी को बहुत रॉयल वेडिंग माना गया था क्योंकि जिसमे तकरीबन 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।  जिसके उपरांत  हैदराबाद में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था।


इसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद सामंथा और नागचैतन्य 40 दिन के हनीमून पर गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...