नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद इन उम्मीदवारों के नाम ऐलान कर दिया गया है। बैठक के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें 52 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें सबसे पहला नाम झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का है जो कि जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इस लिस्ट में रघुवर दास को जमशेदपुर, अनंत ओझा – राजमहल, बोरिया – सूर्या हंसदा, लिट्टीपाड़ा-नियाल किस्कू, शिकारीपाड़ा – पारितोष सोरेन, जामताड़ा- वीरेंद्र मंडल, दुमका – डॉ लुईस मरांडी, जामा- सुरेश मूर्म, महेशपुर- मिस्त्री सोरेन, मधुपुर- राज पलिवाल, नाला – सत्यानंद झा, जरमुंडी- देवेंद्र कुंवर, बरहेट- सिमोन माेलटो, देवघर – नारायण राम दास, गोड्डा – अमित मंडल, सारठ-रणधीर सिंह, महगामा – अशोक कुमार भगत, कोडरमा- नीरा यादव, बरही – मनोज यादव, मांडू से जेपी पटेल को टिकट दिया गया है।
जबकि कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। देर रात देवेंद्र सिंह बिट्टू के नाम की भी घोषणा की गई है। वे पानकी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले, झारखंड भ्रष्टाचार और अस्थिरता के लिए जाना जाता था। आज रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड स्थिरता और विकास के लिए जाना जाता है। भ्रष्टाचार को कम किया गया है और राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।